अहमदाबाद में रास गरबा 2024 का आयोजन सम्पन्न
अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन, अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र और माहेश्वरी नारायणी संगठन ने मिलकर रास गरबा 2024 का आयोजन 19 अक्टूबर को हिल दीप फार्म में किया जो नवरात्रि थीम पर मनाया गया। इस आयोजन में लगभग 700 लोगों ने भाग लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। गरबा कार्यक्रम में सभी गरबा खेलइयो ने गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा पहन कर पूरे उमंग, उत्साह और जोश के साथ गरबे का आनंद उठाकर धूम मचाई। इस कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिता जैसे आरती थाली, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट फैमिली गरबा, बेस्ट डांस जैसी अनेक कैटिगरी शामिल की गई। आयोजन में हाई टी, स्टार्टर, 20 तरह के स्वादिष्ट भोजन के साथ रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई।
अलग-अलग क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज को एकजुट करने, युवा पीढ़ी को अपने समाज से जोडऩे, सामाजिक बंधु जनो का स्नेह मिलन हो, सामाजिक प्रतिभा को उभारने जैसे सामाजिक कार्य करने का एक सफल प्रयास रहा। आयोजन में आरएसबी कॉटेक्स लिमिटेड मुख्य स्पॉन्सर रहे। अंत में चांदी कला ज्वैलर्स के सहयोग से प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान करके कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी समिति संगठन के कार्यकारिणी सदस्य की मेहनत, लगन, उत्साह एवं जोश ने कार्यक्रम को सफल बनाया एवं सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम को पूर्ण किया।
Latest News