कोयंबटूर मे सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम आयोजित


कोयंबटूर माहेश्वरी समाज एवं सुंदरकांड समिति, कोयंबटूर ने दशहरा के उपलक्ष्य मे दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को सायंकाल मे श्री अमित मण्डोवरा के नवनिर्मित निवास स्थान मुक्ता राजमंगला अपार्टमेन्ट गोउंडमपालायम रोड, कोयंबटूर मे सामुहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के दौरान वाद्य यन्त्र पे मधुर संगीत गिरीराज चांडक, रुपनारायण सोमाणी, राजेंद्र भट्टड, ओमप्रकाश चांडक आदि ने दिया। तत्पश्चात सदस्या रेणुका माहेश्वरी, बसंती सोमाणी, मिनाक्षी चांडक, रामलाल सोनी आदि द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। सुंदरकांड पाठ मे साथ दिया दामोदर सोमाणी, प्रकाश माहेश्वरी, अभिषेक बागडी, चंदा सोमाणी, विमला सोनी, लीला चांडक, मनोज गग्गड, संगीता गग्गड, गोविंद मण्डोवरा, नीतु मण्डोवरा, किरण मालाणी, सुरेश मालाणी, सुनीता भट्टड, बाबूलाल मंत्री, हरीश मूंदड़ा आदी ने। शुभ उपलक्ष पर विभिन्न व्यंजनो का भोग लगाकर हनुमान जी की सामुहिक आरती की गई। अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 70 से ज्यादा माहेश्वरी समाज एवं सुंदरकांड समिति के सदस्यो ने भाग लिया। कार्यक्रम की यजमानी श्री अमित मण्डोवरा, श्रीमती अनुपमा मण्डोवरा, यश मण्डोवरा एवं परिवार ने अपने नुतनगृह प्रवेश के उपलक्ष्य मे की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन