जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व एटा की मीटिंग की मीटिंग का आयोजन सम्पन्न

जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व एटा की मीटिंग दिनांक 17.10.2024 को गंगा देवी माहेश्वरी भवन कासगंज में सम्पन की गई जिसमें जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र चाण्डक, मंत्री घनश्याम मुना, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार काबरा ने महेश भगवान पर दीप प्रज्जवलन करके मीटिंग की शुरुआत कही। अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के तत्वावधान में जिन ट्रस्टो द्वारा सहायता दी जा रही है उसकी जानकारी सदन में दी। अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार काबरा ने आर्थिक रूप से कमजोर माहेश्वरी बंधुओं के लिए एक फंड की आवश्यकता पर बल दिया जिसका सदन में हर्ष घ्वनि से स्वागत किया। अनुराग माहेश्वरी ने 5100 रू. इस फंड में देने की घोषणा की। 

जिला सभा का फंड बनाने के लिए 6 माह में सभी सदस्यों से जिला का फंड बढाने का सुझाव विनीत जाजू, अनिल काकाणी और राजेश माहेश्वरी ने रखा। सुरेंद्र कुमार माहेश्वरी ने एक आदमी को पांच आदमियों की जिम्मेदारी मीटिंग  में लाने की बात कही। राजीव काबरा ने दो माह में एक मीटिंग की बात रखी। प.उ. प्रदेश माहेश्वरी सभा की कासगंज में मीटिंग करने पर विचार हुआ। देश के सम्मान वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन कर आरक्षण दिया गया है सामान्य वर्ग के माहेश्वरी आते हैं वह उसका लाभ दे सकते हैं। राजकुमार जाखेटिया ने बताया जिन समाज बंधुओं को जानकारी चाहिए है तो हमारे पदाधिकारीओं से ले सकते हैं। इस मीटिंग में विनय कुमार, राकेश कुमार माहेश्वरी, अनिल कुमार, राजेश माहेश्वरी, विनय राज पन्नू, सच्चिदानंद आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन