मध्य दिल्ली माहेश्वरी महिला संगठन व सभा के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया उत्सव आयोजित

मध्य दिल्ली माहेश्वरी महिला संगठन व सभा के संयुक्त तत्वाधान में 11 अक्टूबर 2024 को श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में डांडिया उत्सव मनाया गया जिसमें 300 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। श्रीमती उर्वशी विनोद टावरी, श्रीमती बीनू नीरज पलतानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लड्ढा, राष्ट्रीय प्रभारी (युगल सिद्धा) श्रीमती शर्मिला राठी, राष्ट्रीय कार्यसमिति श्रीमती आशा रांदड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू शारदा, सचिव श्रीमती सुधा टावरी, माहेश्वरी संगठन के क्षेत्रीय संरक्षक श्री विकास माहेश्वरी, अध्यक्ष श्री सुरेंद्र माहेश्वरी, सचिव श्री अंशुल माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित किया। उत्तरांचल सह मंत्री श्री ओम तपाडिय़ा, दिल्ली प्रदेश सचिव श्री मनीष भंसाली भी उपस्थित रहे। अन्य में श्री अशोक करनानी, अनिल गगरानी, अनिल तोषनीवाल, राकेश जखेटिया, प्रभात केला, राकेश मालपानी, सुरेंद्र शारदा, युवा संगठन के अध्यक्ष बादल, सचिव दीपक आदि अनेक समाज के वरिष्ठ लोगों ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महेश वंदना पर छोटी बच्ची पलाक्षी के नृत्य से हुआ। अध्यक्ष मंजू जी व सुरेंद्र जी ने आए हुऐ लोगों का शाब्दिक स्वागत किया। संचालन श्रीमती मोनिका माहेश्वरी ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया जिनका साथ दिया सांस्कृतिक सिद्धा सह संयोजिका श्रीमती निशा ने। जज का परिचय श्रीमती मेघा ने दिया। इस कार्यक्रम में श्री महेश रांदड, श्री अशोक करनानी, श्रीमती राधा रानी राठी और श्रीमती सुधा माहेश्वरी से विज्ञापन सहयोग मिला। कोलाज बनाने का काम संचार सिद्धा सह संयोजिका श्रीमती शिल्पा ने किया और आए हुए अतिथियों के भोजन का ध्यान श्रीमती करुणा ने रखा। बैंड बांधने का काम श्री मनीष मुंद्रा, अभिषेक राठी और अमित राठी ने किया।


कार्यक्रम में युवा वर्ग की भी अहम भूमिका रही। जहां रजिस्ट्रेशन व डांडिया काउंटर तरंग और वासु ने संभाला वहीं वीडियो व कार्ड बनाने का काम मुस्कान और ऋषभ ने किया। डांडिया में 7 कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए व अधिकतम सदस्यों को लाने का पुरस्कार अंकिता राठी को मिला। प्रतियोगिताओं का जजमेंट श्रीमती किरण लढ्ढा व श्रीमती अल्पा टावरी ने किया। लक्की ड्रॉ अंकिता ने बच्चों से निकलवाया। 5 ईनाम भी दिए गये। गिफ्ट संभालने का काम श्रीमती शिल्पी, पूजा ने किया, श्रीमती सुधा जी व श्री अंशुल जी ने आभार दिया। क्षेत्र के तथा अन्य सभी बंधुओं और बहनों ने बढ़ चढ़कर नृत्य किया और आनंद लिया। विशेष आभार श्रीमती शर्मिला राठी,  श्री विकाश माहेश्वरी का जिनके मार्गदर्शन व अथक प्रयास से यह सारा कार्यक्रम बहुत ही सुंदर और सुचारु रूप से पूर्ण हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन