श्री डीडू माहेश्वरी समाज कासगंज ने म्यूजिकल डांडिया और गरबा नृत्य महोत्सव का किया आयोजन

श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल (रजिस्टर्ड) कासगंज, माहेश्वरी महिला समिति एवं सशक्त नारी माहेश्वरी महिला संगठन की देखरेख में श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड पर गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज की अधिकांश महिलाएं एवं बालिकाओं ने परंपरागत आकर्षक एवं रंगीन पोशाक में कार्यक्रम में सहभागिता की, सभी प्रतिभागियों ने संगीत के साथ उमंग और जोश से डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की। उन्होंने एक के बाद एक रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्हें दर्शकों ने सराहा। पूनम माहेश्वरी को प्रथम पुरस्कार, रिचा माहेश्वरी को द्वितीय पुरस्कार, निशी माहेश्वरी को तृतीय पुरस्कार व गौरी माहेश्वरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रबंधक श्री राजीव काबरा ने डांडिया एवं गरबा का महत्व बताते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री केशव झंवर एवं श्रीमती चारु झंवर द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। अभी हाल में ही अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा ने समाज की घटती हुई जनसंख्या को देखते हुए तीसरी संतान की उत्पत्ति पर दंपति को सम्मानित करने का और तीसरी संतान को 51000 की धनराशि देने का निर्णय लिया है इसी क्रम में उक्त दंपति ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला माहेश्वरी महासभा कासगंज व एटा के अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया का सहयोग रहा। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजिस्टर कासगंज के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफल बन पाया माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमती प्रतिभा रांदड, श्रीमती सोमवती जाखेटिया, श्रीमती सुधा जाजू, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती अलका शक्यों आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दीप्ति गुप्ता माहेश्वरी एवं अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना बौहरे, क्षेत्र अधिकारी पुलिस श्रीमती आंचल चौहान, उप जिला अधिकारी सहावर, श्रीमती कोमल पवार, जिला महिला अधिकारी श्रीमती रितु यादव, महिला थाना इंचार्ज श्रीमती शांति देवी एवं श्रीमती इंदू झंवर आदि ने मंच को शोभायमान  किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्री दुर्गेश माहेश्वरी प्रभारी वालों ने दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन