प्री वेडिंग शूटिंग से परहेज करे नई पीढ़ी - विनीत केला

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय उप सभापति विनीत केला ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारे पूर्वजों की धरोहर है। पश्चिमी देशों के प्रचलन ने इसे खंडित करने का विफल प्रयास किया है। मगर आज भी हमारी माताओं व बहनों को संजोकर रखा है। नई पीढ़ी प्री वेडिंग शूटिंग (शादी से पहले बनने वाले दंपती की वीडियो फिल्म) से परहेज करे। सनातनी संस्कृति की रक्षा व राष्ट्रीय विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की शगुन मैरिज होम हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय महासभा के समाज व राष्ट्र हित में लिए गए निर्णयों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महासभा ने समाज के होनहार बच्चों में से 100 आईएएस बनाने का लक्ष्य रखा है। संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए समाज के विभिन्न ट्रस्ट मेधावी बच्चों को बिना ब्याज के पैसा दे रहे हैं। उन्हें कई श्रेणियों में छात्रवृत्ति देते हैं। नि:शुल्क हॉस्टल की सुविधा दी जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राकेश मोहता ने शहर के तीन संतान वाले दम्पती नितिन माहेश्वरी व मोना माहेश्वरी को सम्मानित किया उन्होंने बताया कि समाज की घटती हुए संख्या को देखते हुए देशभर में तीन संतान वाले दंपती को यह आर्थिक राशि देने का राष्ट्रीय महासभा ने निर्णय लिया था। उन्होंने मेधावी बच्चों का आइक्यू बढ़ाने के लिए अलीगढ़ में कार्यशाला कराने के निर्णय पर मुहर लगाई। महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व अलीगढ़ माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष रामकुमार सादानी ने कहा कि हमें अपनी नई पीढ़ी को प्रशासनिक सेवाओं में भेजने के लिए उच्चस्तरीय गुणवत्तापरक शिक्षा दिलानी होगी। कासगंज जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने जिला मे किए कार्यो पर प्रकाश डाला। आदित्य बिडला ट्रस्ट से कुछ सहायता रोक दी है उनके नाम का ज्ञापन उपसभापति विनीत केला को दिया गया। आभार अलीगढ़ माहेश्वरी महासभा के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक संजीव गोदानी ने व्यक्त किया। संचालन अभय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती, नवनीत माहेश्वरी, मुकेश (बदायूं), अजय दीवान (मथुरा), सुशील (गाजियाबाद), रघुवंश राठी, प्रदीप माहेश्वरी, योगेश माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी, मनीष चांडक, विकास भूतड़ा उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन