माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर ने 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाकर किया पूजन

बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नवरात्रि की नवमी तिथि को अन्त्योदय नगर स्थित करणी माता के मंदिर में 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाया गया। माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता पवन कुमार राठी ने प्रेस को दी गई जानकारी बताया कि  यह कार्यक्रम बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति  बीकानेर की ओर से 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया तत्पश्चात उन्हें दक्षिणा स्वरूप उपहार देकर चुनरी ओढाकर उनका सम्मान किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। जिला सचिव श्रीमती विभा बिहानी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर, किरण झंवर, अंजू लोहिया, रेखा लोहिया, संतोष राठी, मंजू राठी तथा अन्य उपस्थित सभी बहनों का कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु मंदिर के पुजारी जीतू जोशी तथा मधु जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन