छ.ग महेश सेवा निधी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

छतीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अन्तर्गत महेश सेवा निधि ने मेधावी प्रतिभावान बच्चो का सम्मान किया। सम्मान समारोह के.पी.एस स्कूल डुन्नडा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। कक्षा दसवी से उच्च शिक्षा तक किए गये उत्कृष्ट प्रतिभाओं को ये सम्मान प्रदान किया गया। यदि किसी बच्चे को शिक्षा के लिए कोई अर्थिक परेशानी है तो उसके समाधान मे ट्रस्ट अपनी भूमिका निभाता है। ज्ञात हो महेश सेवा निधि ना सिर्फ शैक्षिक अपितु चिकित्सक जरूरतों को भी त्वरित पूरा करने मे भरपूर मदद करती है। ट्रस्ट द्वारा आर्थिक जरूरत पर छात्रवृतियाँ प्रदान की जाती है। महेश सेवा निधि का मूल उद्देश्य है की बच्चो का उत्साह बढ़ायें ताकि हर बच्चा पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बने। ट्रस्ट संकल्पित है की समाज के बन्धु को मेडिकल जरूरत पर तुरंत सहायता मिल सके। इसी भावना से महेश सेवा निधि की स्थापना की गई थी एवं लगातार इसमें नये सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। सदस्यों की उदारता एवं सहायता से ही ट्रस्ट को आर्थिक सुदृढ़ता मिलती है, जो पश्चात ट्रस्ट के माध्यम से ही जरूरतमंद तक पहुँचती है। इस समारोह मे करीब नब्बे प्रतिभावान बच्चो को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मान कर सराहा गया। प्रमुख अतिथि द्वद्बद्ध के डायरेक्टर प्रोफेसर राम कांकानी एवं विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति कमल सारडा थे। प्रोफेसर कांकानी ने बच्चों को उनके भविष्य के बारे विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने सेवा दर्पण पत्रिका का विमोचन किया। समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूँधडा, प्रबंध न्यासी बालकिशन झंवर, मंत्री अजय सोमानी, पूर्व प्रबंध न्यासी सी.ए मनोज राठी, डॉ. सतीश राठी, सेवा निधि के सदस्यगण, विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक, माहेश्वरी समाज के बंधु बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन