साहित्यकार रामजीलाल कल्याणी, बिसाऊ सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर सामाजिक संस्था वैश्य समाज सुधार समिति नवलगढ़ द्वारा आयोजित विशिष्ट जन सम्मान सम्मान समारोह में आए प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम कुमार दक व नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने विशिष्ट जन सम्मान समारोह में बिसाऊ के साहित्यकार रामजीलाल कल्याणी का माला, शॉल एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया। दक ने कुटुंब प्रबोधन वृद्ध जनों की महति आवश्यकता बताते हुए वृद्ध जनों को समाज की धरोहर बताया और उन्हे सम्मानित किया। कल्याणी ने सम्मान करने पर उनका आभार जताया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन