रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का 19वा मासिक नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन स्व. इंद्रचन्दजी लाहोटी की स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा 25 सिंतबर को माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 87 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 37 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे रतनगढ़ नगरपालिका अध्य्क्ष अर्चना सारस्वत, डॉ. सोनम अग्रवाल, दिनेश लाहोटी, पार्षद सुमन प्रजापत, रेखा शर्मा, किरण कंवर, आरती महर्षि, राजेन्द्र बबेरवाल, लालचंद, शशि गोड़, दिनेश कुमावत, मनोज सोनी, नन्दकिशोर भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू लढ़ा, सुनीता झंवर, मंजू पेड़ीवाल व माहेश्वरी सभा के तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू व मंत्री रामोतार चाण्डक ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, नरेश पेड़ीवाल, अर्चित झंवर, चन्दा सोनी, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा, सरिता चाण्डक, जयश्री जाजू आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।
Latest News