इचलकरंजी में 'वीरयोगिनी' कार्यशाला का आयोजन किया गया
महिला सशक्तिकरण और उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना कितना महत्वपूर्ण है, यह हम सभी जानते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए माहेश्वरी महिला मंडल इचलकरंजी और श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा श्री महेश सेवा समिति में 21 और 22 सितंबर को आयोजित 'वीरयोगिनी' आत्मरक्षा कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। जिसमें 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रसिद्ध सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षक ऋचा गौर और उनकी टीम ने इस कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी तरीके सिखाए, जो किसी भी स्थिति में उपयोगी साबित हो सकते हैं। महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास से भरे अनुभव प्राप्त किए। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना था और इस कार्यशाला को महिलाओं से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस कार्यशाला के लिए नरेश काबरा और नम्रता सारड़ा ने अथक परिश्रम किया। अंत में, सभी का धन्यवाद श्री महेश नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बांगड़, सचिव अमित कुमार काबरा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्षा नीलम भराडिय़ा और सचिवा सुधा ईनाणी ने व्यक्त किया।
Latest News