अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के मध्यांचल का मध्यांचल अधिवेशन -अभिप्रेरणा-2024 का आयोजन सम्पन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के मध्यांचल का मध्यांचल अधिवेशन -अभिप्रेरणा-2024 महाकाल की नगरी उज्जैन के झालरिया मठ में आयोजनकर्ता पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक महिला संगठन एवं आतिथ्यकर्ता उज्जैन जिला माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत प्लास्टिक विहीन, सादगी पूर्ण, समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कार सिद्धा समिति द्वारा पारंपरिक ढंग से वेदपाठी विद्यार्थियों के मंत्रोच्चार और शंखनाद से किया गया। समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती ज्योति बाहेती ने संचालन किया। पाँचों प्रदेश छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश से उपस्थित साढ़े चार सौ माहेश्वरी बहनों के साथ सर्वप्रथम मंच पूजन एवं स्वयं सिद्धा समिति द्वारा आयोजित प्रादेशिक औद्योगिक मेले का उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी के कर कमलों से किया गया। विशेष अतिथि श्रीमती सोनिया तोषनीवाल थी। समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती मनीषा लढ्ढा ने अतिथियों का सम्मान किया।

तत्पश्चात् कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मंजू बांगड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही अभिप्रेरणा-2024 के लोगो का अनावरण भी किया। महेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति को देखकर पूरा झालरिया मठ जय महेश के जयकारों से गुंजित हो उठा। पदाधिकारी एवं सम्माननीय अतिथियों के स्वागत हेतु नागदा की माहेश्वरी बहनों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति स्वागत गीत के रूप में प्रस्तुत की। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा सोडानी ने शाब्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री, मध्यांचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए सफलता के सूत्र बताते हुए उपस्थित बहनों को मार्गदर्शित  किया। कार्यक्रम उद्घाटक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बाँगड़ ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आपने रेल के इंजन के उदाहरण के द्वारा नेतृत्व के महत्त्व को बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री जयंत गुप्ता ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्कारों को कैसे समाज की जड़ों तक पहुंचाया जाये बहुत ही प्रभावी ढंग से समझाया। सम्मानीय अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी ने अपने उद्बोधन द्वारा प्रादेशिक स्तर पर कैसे सुचारू रूप से कार्य किया जाये इस विषय पर सुदृढ़ नेतृत्व की कला सिखाई। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी ने सामाजिक समस्याओं से अवगत कराया साथ ही उन समस्याओं का निवारण भी बताया। स्वागत अध्यक्ष सीए श्रीमती मधु भूतड़ा, स्वागत मंत्री श्रीमती साधना बियानी तथा प्रदेश सभा सचिव श्री अजय झंवर की विशेष उपस्थिति रही। उज्जैन से माहेश्वरी टाईम्स के संपादक श्री पुष्कर बाहेती, प्रसिद्ध उद्योगपति श्री राजेश सोमानी, समाजसेवी श्री दिनेश लढ़ा उज्जैन जिला समाज सचिव श्री नवीन बाहेती, समाजसेवी श्री जमुनालाल मालपानी की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा में अभिवृद्धि हुई। मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा अभिप्रेरणा पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही प्रादेशिक भूतपूर्व अध्यक्षायें श्रीमती रमा सारड़ा व श्रीमती अनुपमा बाहेती का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्रीमती अनीता जावंदिया तथा प्रदेश सचिव श्रीमती शोभा माहेश्वरी और उज्जैन जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा मालपानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन श्रीमती किरण लखोटिया तथा उज्जैन जिला सचिव श्रीमती मनीषा राठी द्वारा किया गया।

अधिवेशन की प्रथम प्रतियोगिता ज्ञान सिद्धा समिति द्वारा तात्कालिक भाषण वक्त की आवाज आयोजित की गई। समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती अर्चना लाहोटी ने कार्यक्रम को संचालित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लढढ़़ा और विशेष अतिथि श्रीमती ममता आगाल एवं प्रदेश निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती वीणा सोमानी थी। जिसमें मध्यांचल के पाँचों प्रदेशों से 2-2 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम -

प्रथम पुरस्कार - श्रीमती वैशाली चांडक, विदर्भ प्रदेश 

द्वितीय पुरस्कार - श्रीमती लक्ष्मी डोडिया, पूर्वी मध्य प्रदेश

तृतीय पुरस्कार - श्रीमती अंजली लखोटिया, छत्तीसगढ़

चतुर्थ पुरस्कार - श्रीमती मीनू भट्टड़, विदर्भ

पंचम पुरस्कार - फाल्गुनी बियानी, पश्चिमी मध्य प्रदेश ने प्राप्त किया।

रघुुकुल रीत सिद्धा एवं युगल सिद्धा समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक समस्याओं को लघु नाटिकाओं के माध्यम से  प्रतियोगिता धुन बदलकर देखो द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती रंजना परवाल तथा श्रीमती शांता मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता मूँदड़ा व विशेष अतिथि राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी श्रीमती मंगल मर्दा और श्रीमती राधा असावा थी। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा -

प्रथम पुरस्कार - पूर्वी मध्य प्रदेश

द्वितीय पुरस्कार - गुजरात प्रदेश

तृतीय पुरस्कार - पश्चिमी मध्य प्रदेश

चतुर्थ पुरस्कार - विदर्भ प्रदेश

पंचम पुरस्कार - छत्तीसगढ़ प्रदेश

अधिवेशन के माध्यम से समाज के नेतृत्व को मजबूत करने हेतु भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती गीता मूंदड़ा ने अपने वक्तव्य विषयसशक्त संगठन का राज मजबूत नींव दूरदृष्टि से काज द्वारा हम सबको संगठन को सशक्त बनाने के गुर सिखाये।

संचार सिद्धा समिति द्वारा ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता गूगल फॉर्म द्वारा सवाल हमारे जवाब आपके का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्रीमती प्रीति तोषनीवाल व विशेष अतिथि आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती अर्चना लाहोटी थी। अतिथियों का सम्मान समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती सुशीला माहेश्वरी एवं उनकी टीम ने किया। राष्ट्रीय संचार सिद्धा समिति प्रदर्शक श्रीमती उर्मिला कलंत्री के द्वारा क्विज खिलाया गया जिसमें उपस्थित सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा -

प्रथम पुरस्कार - श्रीमती मंजरी गोदयानी, पूर्वी मध्य प्रदेश

द्वितीय पुरस्कार - श्रीमती रेणू, पूर्वी मध्य प्रदेश

तृतीय पुरस्कार - श्रीमती मोनिका, भट्टड़, पूर्वी मध्य प्रदेश

चतुर्थ पुरस्कार - श्रीमती प्रीति माहेश्वरी पश्चिमी मध्य प्रदेश

पंचम पुरस्कार - श्रीमती शिल्पा सारड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश

प्रोत्साहन पुरस्कार

1- श्रीमती नीतू गाँधी, छत्तीसगढ़ प्रदेश

2 - श्रीमती अंजलि लखोटिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश

3 - श्रीमती श्रेया मूँदड़ा, विदर्भ प्रदेश

4 - श्रीमती पियुषा बाँगड़, गुजरात प्रदेश

5 - श्रीमती उमा डागा, पश्चिमी मध्य प्रदेश

विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार - 60 वर्ष उम्र वालों के लिये 

1 - श्रीमती कांता मोदानी, गुजरात प्रदेश

2 - श्रीमती शोभा माहेश्वरी, पश्चिमी मध्य प्रदेश

अधिवेशन के प्रथम दिवस के अंतिम चरण में मध्यांचल समागम खुला मंच था जिसमें उपस्थित सभी माहेश्वरी बहनों ने अपने मन की बात अपनों के साथ दिल खोलकर की। पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी बहुत सुंदरता से सभी को प्रत्युत्तर देकर संतुष्ट किया और इसी के साथ अधिवेशन का प्रथम दिवस भरपूर उत्साह उमंग और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ जिसमें हमने अपने धार्मिक, साहित्यिक साथ ही आधुनिक ज्ञान को भी विस्तृत किया और अपने आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ाया।


अभिप्रेरणा-2024 के द्वितीय दिवस की शुभ शुरुआत संस्कृति सिद्धा समिति द्वारा आयोजित शोभा यात्रा से हुआ। समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती श्यामा तापडिय़ा और उनकी टीम ने बखूबी अपनी जि़म्मेदारी सँभाली। श्रीमती उर्मिला झंवर व श्रीमती उषा करवा ने ध्वजा लहराकर शोभायात्रा की शुरुआत की। झालरिया मठ से महाकाल मंदिर तक पीली साड़ी में सुशोभित सभी बहनों के साथ निकलती शोभायात्रा अत्यंत सुंदर और आंखों के साथ मन को आनंदित करने वाली रही। महाकाल मंदिर पहुंचकर सभी बहनों ने प्रभु के आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ ने गर्भग्रह में बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूरी महिला संगठन के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। अष्टसिद्धा समिति द्वारा 

आपकी अदालत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पाँचो प्रदेश के मुख्य पदाधिकारियो को कटघरे में खड़ा किया गया। न्यायाधीश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती आशा माहेश्वरी ने निभा कर न्याय किया। ज्यूरी के रूप में तीनों भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता मूँदड़ा, श्रीमती विमला साबू और श्रीमती सुशीला काबरा थी। वकील की भूमिका में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी श्रीमती नम्रता बियानी ने अनोखे अन्दाज़ में प्रश्न पूछे। समिति की रा. आंचलिक सह प्रभारी श्रीमती माधुरी मोदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी एवं विशेष अतिथि राष्ट्रीय महिला ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती ललिता मालपानी व श्रीमती अर्चना सोमानी थी। इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा -

प्रथम पुरस्कार - छत्तीसगढ़ प्रदेश

द्वितीय पुरस्कार -पूर्वी मध्य प्रदेश

तृतीय पुरस्कार -पश्चिमी मध्य प्रदेश

चतुर्थ पुरस्कार - विदर्भ प्रदेश

पंचम पुरस्कार - गुजरात प्रदेश

विशेष पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष -श्रीमती रंजना बाहेती, पूर्वी मध्य प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष - श्रीमती साधनाजी बियानी, पश्चिमी मध्य प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ कार्यसमिति -श्रीमती तारा माहेश्वरी, विदर्भ प्रदेश

श्रीमती अमिता मूँदड़ा, छत्तीसगढ़

आजकल की अतिव्यस्त जीवन में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें, हम कैसे घर के कार्यों और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बैठा सकते हैं, इन सबका उत्तर लेकर आई हैं संजीवन सिद्धा समिति वक्तव्य का विषय था हमारा स्वास्थ्य हमारी धरोहर जिसके माध्यम से श्रीमती विमला साबू, भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़े ही सरल शब्दों में समझाया और छोटे छोटे बहु उपयोगी टिप्स दिये। संकल्प सिद्धा समिति द्वारा आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता झनक-स्वदेश की झलक के अन्तर्गत सुंदर प्रस्तुतियाँ हुई। सभी बहनों ने अपलक प्रस्तुति का आनंद उठाया। राष्ट्रीय समिति प्रभारी श्रीमती भावना राठी ने बहुत ही ख़ूबसूरती से कार्यक्रम को संचालित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विमला साबू एवं विशेष अतिथि श्रीमती प्रीति मालपानी व प्रादेशिक भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बाहेती थी। मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति के परिणाम इस प्रकार रहे -

प्रथम पुरस्कार - छत्तीसगढ़ प्रदेश

द्वितीय पुरस्कार -विदर्भ प्रदेश

तृतीय पुरस्कार - पश्चिमी मध्य प्रदेश

चतुर्थ पुरस्कार - पूर्वी मध्य प्रदेश

कार्यकर्ता सम्मान के साथ अधिवेशन समापन समारोह की ओर अग्रसर हुआ। सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बाँगड़ व सम्मानीय अतिथि भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला काबरा एवं विशेष अतिथि श्रीमती पूजा आगाल के हाथों प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की समीक्षा श्रीमती सुशीला काबरा, भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़े ही खूबसूरत अन्दाज़ में की। 

अंत में नन्दोत्सव और मिलन समारोह का आयोजन संस्कृति सिद्धा समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मधुर मनमोहक भजन और नृत्य के साथ सभी बहनें भक्ति योग में डूब गई। सफलतापूर्वक भव्य अधिवेशन अभिप्रेरणा-2024 संपन्न हुआ।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन