अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की युगल सिद्धा गठबंधन समिति द्वारा नि:शुल्क ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की युगल सिद्धा गठबंधन समिति द्वारा नि:शुल्क ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति मंजू बांगड द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन कर महामंत्राणी श्रीमति ज्योति राठी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत गान राष्ट्रीय समिति प्रभारी श्रीमति शर्मिला राठी व शाब्दिक स्वागत समिति प्रदर्शक श्रीमति अनिता जावंधिया द्वारा किया गया।
19 प्रदेशों की समिति संयोजिकाओं, आंचलिक सह प्रभारी व राष्ट्रीय प्रभारी की मेहनत से शादी के लायक 170 प्रत्याशियों के परिचय वीडियो चले। दो दिनों में करीब 400 अभिभावक और प्रत्याशियों ने इस नि:शुल्क परिचय सम्मेलन का लाभ लिया। जिन जिन प्रदेशों से प्रत्याशियों के वीडियो आए, उनकी लिस्ट अधिकतम से न्यूनतम के क्रम में निकाली गई है। परिचय सम्मेलन में आए अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बहनों को लिखित में अपने विचार भेजे। प्रत्याशियों को जो-जो बायोडाटा पसन्द आये, वे बहनों के माध्यम से ऐप से मैचिंग ले रहे है और कई संबंधों की बात चल रही है। परिचय सम्मेलन की सफलता का श्रेय समिती की कर्मठ बहनों को जाता है।
उत्तरांचल सह प्रभारी श्रीमति करुणा अटल ने कोलाज बनाने का काम किया। दक्षिणांचल सह प्रभारी श्रीमति सरिता तापडिय़ा ने कार्ड बनाने का काम किया। पश्चिमांचल सह प्रभारी श्रीमति मधु मोदानी ने संचालन किया। मध्यांचल सह प्रभारी श्रीमति शांता मंत्री ने आभार दिया व पूर्वांचल सह प्रभारी श्रीमति वर्षा मूंधड़ा ने सभी पूर्व अध्यक्षों को निमंत्रण देने का काम किया।
पूर्व अध्यक्षों श्रीमति गीता मूंधड़ा, श्रीमति विमला साबू, श्रीमति शोभा सादानी, श्रीमति सुशीला काबरा, श्रीमति कल्पना गगड़ानी, श्रीमति रत्नी मां काबरा और श्रीमति ममता मोदानी ने परिचय सम्मेलन में आए प्रत्याशियों के लिए शादी में काम आने वाले बहुत अच्छे अच्छे सन्देश के साथ वीडियो बनाकर भेजे जिसकी सभी ने बहुत सराहना की।
Latest News