महिला संगठन के तत्वाधान में साइबर क्राइम से सुरक्षा हेतु द्वी दिवसीय वर्चुअल तकनीकी ज्ञान शाला कवच का सफल आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत संचार सिद्धा तकनीकी ज्ञान समिति द्वारा 9 और 10 सितंबर, 2023 के रोज कवच कार्यशाला जूम प्रांगण पर आयोजित की गई।
प्रथम दिवस -आराध्य देव भगवान महेश की वंदना के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़, राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लड्ढा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती ममता मोदानी, राष्ट्रीय समिति प्रदर्शक श्रीमती उर्मिला कलंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतू शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा स्वागतीय उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा की जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता दोनों है पर आपकी सोच आपकी समझ आपका ज्ञान आपकी सतर्कता कवच के रूप में हर परिस्थिति में आपकी रक्षा करता है अर्थात कवच हमारी सुरक्षा का साधन है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए इस तकनीकी ज्ञानशाला को संचारसिद्धा समिति द्वारा कवच के रूप में चरितार्थ करने का प्रयास किया गया है। एक पुरानी कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी- इसी संदेश स्वरूप साइबर अपराधों की लगातार वृद्धि के बीच प्रत्येक को जागरूक करने के उद्देश्य से यह यह दो दिन की कार्यशाला रखी गई है। आजकल अक्सर अनेक किस्से सुनने को मिलते हैं जिसमें साइबर धोखाधड़ी चुटकियों में हो जाती है। इसीलिए अपनी निजी जानकारी pan, आधार, बैंक एकाउंट की डिटेल किसी अनजान व्यक्ति को ना दें। अपनाOTP, UPI, PIN आदि की डिटेल भी सीक्रेट रखे नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। अत: जानकार बनिए सतर्क रहिए। यह कवच कार्यशाला भी इसी भावना की मूर्त परिणीति है जिसे समाज हित में राष्ट्र द्वारा विशेष रूप से आयोजित किया गया है।
द्वितीय दिवस - आराध्य देव भगवान महेश की वंदना के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशेष अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतू शुभकामनाएं प्रेषित की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। कवच में पधारे सभी वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा की, यह सभी अपने शब्दों में साईबर सुरक्षा हेतू अपने शब्दों में जानकारी दे सभी बहनों में जागरूकता प्रदान करने वाले हैं। समिति की जानकारी एवं कार्यशाला का संचालन समिति प्रभारी CA भाग्यश्री चांडक द्वारा दी गई। कवच द्वारा 4 अलग अलग विषयों पर प्रकाश डाला गया। CA विनिता डाड (पश्चिमांचल सह प्रभारी) ने लोन के प्रकार, उनमें होने वाले स्कैम्स, उनसे सम्बन्धित ऐप्स और सावधानियां इस विषय पर जागरूकता लाई।
श्रीमती गरिमा गट्टानी (उत्तरांचल सह प्रभारी) ने गूगल सम्बन्धित जानकारी, सोशल मीडिया द्वारा फिशिंग, विशिंग और स्मिशिंग के बारे में जानकारी देकर सावधानियां किस तरह से रखनी चाहिए, इस बारे में कहा। श्रीमती मनीषा सोमानी (पूर्वांचल सह प्रभारी) ने आधुनिक फ्रॉड किस तरफ से हो रहे है और हमें किस तरह से सतर्क रहना हैं उस की वीडियो के माध्यम से प्रस्तुति दी। श्रीमती सपना लाहोटी (दक्षिणांचल सह प्रभारी) ने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देकर बहनों कों सचेत किया की, उन्हें किस तरह से सुरक्षित रहना है।
श्रीमती सुशीला माहेश्वरी (मध्यांचल सह प्रभारी) ने मॉडरेटर का काम किया, बहनो के प्रश्न वक्ता तक पहुंचाए। राष्ट्रीय समिति प्रदर्शक श्रीमती उर्मिला कलंत्री ने समीक्षा द्वारा सबकी प्रशंसा कर पूरी कार्यशाला में दी गई जानकारी को विस्तृत रुप से बताकर बहनों को फिर से एक बार सचेत किया। प्रथम दिवस, अष्टसिद्घा समिति प्रभारी डॉ. नम्रता बियानी ने खेल खेल में सकारात्मक ऊर्जा को जूम प्रांगण में प्रवाहित किया।
द्वितीय दिवस, संस्कार सिद्धा समिति प्रभारी श्रीमती अंजली तापडिय़ा ने हास्य योगा द्वारा जूम प्रांगण में मुस्कान बिखेर कर बहनों को तरोताजा कर दिया।
और अंत में राष्ट्रगान के पश्चात इस ज्ञान की पाठशाला को विराम दिया गया। इस कार्यक्रम में 300 जूम और 700 से ज्यादा यू टुयूब फेसबुक के माध्यम से लाभान्वित हुए।
Latest News