कोलकात्ता में 101 नागरिकों की मोतियाबिंद का ऑपरेशन
कोलकाता, 15 सितम्बर, नागरिक स्वास्थ्य संघ ने गौरवान्वित माहेश्वरी व्हाट्सएप ग्रुप के सहयोग से सेवा शिविर में 101 नागरिकों की आँख में मोतियाबिन्द का नि:शुल्क आपरेशन किया। शिविर की उद्घाटनकर्ता कविता सादानी, समारोह अध्यक्ष बृजमोहन मूंधड़ा, प्रमुख अतिथि सविता सोनी, अशोक डागा, नरेन्द्र बागड़ी, गोवर्धन दास डागा एवं अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुरेन्द्र अग्रवाल, सचिव विकासचंद चांडक, आलोक दमानी, लक्ष्मी कुमार बियानी, बिमल बालासिया एवं कार्यकर्ताओं ने किया। सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा सन् 1951 में स्थापित नागरिक स्वास्थ्य संघ ने अब तक 83 हजार से अधिक नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर नेत्र ज्योति प्रदान की है। इस आयोजन में मदनमोहन दमानी, गोवर्धन मूंधड़ा, अशोक दुजारी, महेश आचार्य, राजकुमार कोठारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
Latest News