श्री गणेश सेवा मंडल दिल्ली (रजि.) लक्ष्मी नगर द्वारा 23 वां गणेश महोत्सव 'दिल्ली का महाराजा' का आयोजन

श्री गणेश सेवा मंडल, दिल्ली (रजि.), लक्ष्मीनगर द्वारा दिल्ली के सबसे लोकप्रिय व प्रसिद्ध 23वें गणेश महोत्सव 'दिल्ली का महाराजा' का आयोजन लक्ष्मी नगर, बैंक एनक्लेव के  प्रियदर्शनी विहार स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम में 7 सितंबर से 11 सितंबर तक किया गया। पंडाल के मुख्य द्वार पर महाराष्ट्र के अष्टविनायक की झलकियाँ देखने को मिली। श्री गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लढा ने बताया कि संस्था हर बार प्रगतिशील भारत के नई थीम से लोगों को संदेश देने का प्रयास करती है। पिछले साल चंद्रयान 3 एवं जी 20 को दर्शाया था। इस बार का थीम 'विकसित भारत 2047' है जिसके तहत प्रगति का प्रारूप वंदे भारत ट्रेन का मॉडल प्रस्तुत किया गया। विकसित भारत 2047 के मुख्य स्तंभ, विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ एवं फीट इंडिया की झलकियां यहां मिली। महेंद्र लढा ने बताया कि इसके अलावा श्रीअन्न (मिलेट) को अपनाने के संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए इस बार गणपति बप्पा को 'श्रीअन्न' से बने मोदक का भोग लगाया गया। फीट इंडिया को बढ़ावा देने एवं बीमार होने से पहले स्वास्थ्य जांच कर बीमारी के प्रति लोगों को सजग रहने के लिए जागरूक करने के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्त दान शिविर, मैमोग्राफी टेस्ट भी लगाया गया।

गणेश महोत्सव का शुभांरभ भव्य शोभा यात्रा एवं मंगल मूर्ति के स्थापना के साथ 7 सितंबर से शुरू हुआ जिसका समापन 11 सितंबर को छप्पन भोग, महाआरती एवं बप्पा के विसर्जन से किया गया। प्रतिदिन शाम को भजनों की अमृतवर्षा एवं रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। श्री गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष राज कत्याल ने बताया कि श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम 'दियों की रोशनी में डांडिया रास' उत्सव का विशेष आकर्षण रहा।इसके अलावा माननीय सांसद एवं प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी का भजन संध्या भी खास आकर्षण रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन