माहेश्वरी युवा मंच सीकर द्वारा लोहागर्ल धाम में महा रुद्राभिषेक का आयोजन

कार्यक्रम संयोजक मारुति सोमानी ने बताया की माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति स्थल लोहागर्ल धाम स्थित माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी युवा मंच सीकर के द्वारा श्रावण (अधिकमास) के पवित्र माह में रवि प्रदोष के अवसर पर सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

मंच अध्यक्ष अभिषेक तापडिय़ा ने बताया की 11 विद्वान पंडित द्वारा मुख्य आचार्य पंडित चंद्रशेखर जी के सानिध्य में 41 जोड़ो एवं समाज बंन्धुओ के द्वारा पार्थिव शिवलिंग एवं 21 नर्बदेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया जिसमें 121 रुद्री पाठ, भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय भगवान शिव की विधिवत पूजन जिसमे 151 किलो गौ दूध, 121 किलो गन्ना (इक्षु) रस एवं विभिन्न प्रकार के रसों से पूजा की गई।

कार्यक्रम में लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री अवधेशाचार्य जी महाराज ने लोहार्गल धाम का महात्म्य एवं माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति के बारे में व्याख्यान दिया। युवा मंच सचिव नितेश काबरा ने बताया की समाज के काफी तादाद में लोग उपस्थित रहे जिसमे पन्नालाल सारड़ा, प्रहलाद राय मूंधड़ा, कैलाशचंद्र धूत, महेश होलानी, अरुण मंत्री, विनोद सोमानी, रमेश बियानी, नटवर धूत, महेश बियाणी, संजय सारड़ा, महेन्द्र मंत्री, जगदीश तापडिय़ा, आत्माराम बाहेती समाज सचिव गिरीश सोमानी, अनिरुद्ध बियानी, मनोज सोढाणी, मनीष बियानी, पंकज धूत, सुनील काबरा, हरी झंवर, महेश काबरा, आदित्य होलानी सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विनोद बियाणी, शुभम मालपानी, राजेश बियाणी, मनीष सोढानी, हर्षित जाखेटिया, विमलेश मालपानी, सुरेश बियाणी, पंकज काबरा का विशेष सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन