ग्रीन डे प्रतियोगिता में स्कूल में हरियाली क्वीन बनकर यशवी बाहेती द्वारा पर्यावरण के प्रति दिया गया एक संदेश
ग्रीन डे प्रतियोगिता में यशवी अंकित बाहेती गांव राजोद जिला धार मध्य प्रदेश ने ग्रीन डे प्रतियोगिता में स्कूल में हरियाली क्वीन बनकर पर्यावरण के प्रति एक संदेश दिया जिसमें कहा गया कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी जी ने कहा है कि एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाए। तो मेरा आप सभी से निवेदन है कि हम सब मिलकर एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाए ताकि वह पौधा बड़े रूप में आकर एक वृक्ष का रूप ले ले पौधा चाहे एक लगाओ लेकिन उसकी रक्षा और सुरक्षा का जिम्मा जरूर ले। 'हरियाली के बिना नामुमकिन है हमारी जिंदगानी वृक्षारोपण करके पूरी करो अपनी जिम्मेदारीÓ इतना सुंदर संदेश पर्यावरण के प्रति दिया और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Latest News