माहेश्वरी महिला समिति श्री गंगानगर द्वारा नंद उत्सव मनाया गया
माहेश्वरी महिला समिति श्री गंगानगर द्वारा माहेश्वरी भवन मे नंद उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश को माल्यापर्ण किया व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सविता बिहानी थी। स्वागत के लिए समिति अध्य्क्ष सुनीता बिहानी कोषाध्यक्ष लक्ष्मी लखोटिया, उपाध्यक्ष कोमल चांडक, सह सचिव किरन सोमानी, सांस्कृतिक मंत्री सन्तोष सोनी व सन्तोष नढ़ाणी तथा सरिता बिहानी व अन्य मेंबर ने किया। कार्यक्रम में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया, कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमे प्रथम, द्वितीय और सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार दिए गए। समाज की काफी महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे और मिल कर सबने खूब भजन कीर्तन किया। सुंदर नृत्य हुए व मंच संचालन श्रीमती शैलजा चितलांगिया ने किया। अंत मे छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने जलपान किया.. सभी ने कार्यक्रम का खूब आनन्द उठाया।
Latest News