माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा 'सुपोषित आहार' कार्यक्रम सम्पन्न

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद ने 4 सितंबर 2023 को अभियान कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाते हुए आठवीं बार 'सुपोषित आहार’ की किट वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा शर्मा एवं श्रीमान अतुल शर्मा (पीतांबरा ग्रेनाइटस प्राइवेट लिमिटेड) का स्वागत श्रवण मिमाणी, देवेश चांडक, श्रीमती पुष्पा झंवर एवं श्रीमती रेखा राठी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री कमल आगीवाल एवं महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर ने किया।

इसमें 170 गर्भवती महिलाओं और 33  टीबी मरीजों को सुपोषित आहार की किट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में 170 गर्भवती महिलाएं और 33 टीबी मरीजों के अलावा उनके साथ आये उनके परिजनों ने भी सुपोषित आहार ग्रहण किया। लगभग 325 लोगों द्वारा सुपोषित आहार ग्रहण किया गया। हमेशा की तरह सुपोषित आहार की व्यवस्था श्री देवेश चांडक द्वारा की गई। सुपोषित आहार श्री दिलीप जाजू के परिवार के सहयोग से था।

इस पूरे कार्यक्रम में सुपोषित आहार की किट तैयार करने से लेकर बांटने तक के सफर में काफी संख्या में समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, सह सचिव रामनिवास भूतड़ा, उमाशंकर चितलांग्या, श्रीमती रेखा राठी, श्रीमती संगीता आगीवाल, सुनीता परवाल, नम्रता झंवर, श्रीमती पूनम झंवर, श्रीमती सुमन सोढाणी, ऋचा मिमाणी, निर्मला माहेश्वरी, कंचन माहेश्वरी, कामना झंवर, श्रीमती शोभा झंवर, सुमन सुढानी, सोनम दुजारी एवं शिखा मंत्री, माहेश्वरी युवा मंडल की टीम से सचिव विकास झंवर, सुनील कोठारी, हितेश पेड़ीवाल, हितेश बिहानी, ललित परवाल (रेवाड़ी), टी.पी. माहेश्वरी एवं धीरज चितलांग्या, विमल खंडेलवाल एवं वेद प्रकाश खंडेलवाल का योगदान सराहनीय रहा। सभी ने हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह योजना मेसर्स किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, पीतांबरा ग्रेनाइटस प्राइवेट लिमिटेड, एबीएम इंटरनेशनल लिमिटेड, बागला ग्रुप ऑफ कम्पनीज, के सीएसआर फंड से प्राप्त धन राशि से क्रियान्वित है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन