रांची माहेश्वरी समाज द्वारा बहू-बेटी का परिचय- बैनर का होगा आयोजन
रांची माहेश्वरी समाज की कई बहू-बेटी अपने प्रोफेशन, व्यवसाय एवं उद्यमिता के साथ रांची में कार्यरत है। परिचय- बैनर के अधीन उनका परिचय एक-एक करके समाज से करवाने का विचार बना है। प्रत्येक शनिवार की रात्रि को बारी-बारी से किसी एक का फोटो के साथ संक्षिप्त परिचय समाज के सभी पोर्टल में पोस्ट किया जाएगा। अत: समाज की सभी बहू-बेटी से निवेदन है कि जो किसी भी प्रोफेशन, व्यवसाय या उद्यम के क्षेत्र में रांची में ही कार्यरत है वह कृपया अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय अपने परिवार की जानकारी के साथ मीडिया प्रभारी श्री अशोक साबू को पोस्ट करें। बहूओं से निवेदन है कि कृपया अपने पैतृक निवास तथा माता-पिता की भी जानकारी दें। सर्वप्रथम एडवोकेट बनी बेटी-बहू का परिचय होगा। प्रथम परिचय पोस्ट गणेश चतुर्थी के दिन 7 सितंबर की रात्रि को पोस्ट किया जाएगा। इसके बाद क्रमानुसार अन्य प्रोफेशन तथा व्यवसाय से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।
Latest News