सीकर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल सीकर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। शिक्षा सचिव मनोज जाखोटिया एवं उनके सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम को बहुत सुंदर रूप दिया गया। समाज अध्यक्ष पन्नालाल सारडा, सचिव गिरीश सोमानी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश बियानी, अरुण मंत्री, युवा मंच अध्यक्ष अभिषेक तापडिय़ा, महिला मंडल अध्यक्ष गीता साबू, राजकुमार धूत, मनीष बियानी, अनिरुद्ध बियानी, पंकज धूत, अनिल काबरा, अमित काबरा, सुरेश मालपानी, रमेश मालपानी, मनोज सोडाणी, बसंत साबू, हरिराम सोडाणी, विश्वनाथ साबू एवं कई माहेश्वरी बंधु उपस्थित रहे
Latest News