श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाऊंडेशन द्वारा 'प्रेरणा स्तंभ सम्मान'
समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह हो, समाज के ऐसे युगल दंपति जिनका विवाह युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवकों का 23 वर्ष की आयु में हो उन्हें 'प्रेरणा स्तंभ' से सम्मानित किया जाना चाहिए। अत: अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के ट्रस्ट श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाऊंडेशन द्वारा इस 1 सितंबर 2024 के पश्चात समाज के ऐसे दंपत्ति जिनका विवाह युवतियों का 21 वर्ष की आयु के अन्दर और युवकों का 23 वर्ष की आयु के अंदर होगा उन्हें प्रेरणा स्तंभ से अलंकृत करते हुए प्रथम 10 दंपतियों को प्रेरणा स्वरूप शगुन राशि 51000/- रुपए की एफ डी प्रदान की जाएगी।
Latest News