रतनगढ़ माहेश्वरी समाज ने मरणोपरांत लिया नेत्र दान का संकल्प

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व शंकरा नेत्र अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में रतनगढ़ माहेश्वरी समाज की पहल पर 24 जनो ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने का संकल्प पत्र भरा, जिसमें रतनगढ़ माहेश्वरी समाज के 12 जन है जो एडवोकेट रजनीकांत सोनी, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा, चन्दा देवी सोनी, रामोतार चाण्डक, महेश कुमार जाजू, सरिता चाण्डक, शांति देवी सोनी, श्यामलाल सोनी, मंजू देवी पेड़ीवाल, जयश्री जाजू, मंजूदेवी लढ़ा, रुपाली लढ़ा। वर्तमान में माहेश्वरी समाज के दस बारह ही परिवार यहाँ पर मौजूद हैं लगभग सभी परिवारों ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने की इच्छा व्यक्त की। बचे हुए व्यक्तियो ने अगले कैम्प में आंखे दान का संकल्प पत्र भरने का निणर्य लिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन