सशक्त नारी माहेश्वरी महिला संगठन कासगंज द्वारा तीज उत्सव आयोजन
सशक्त नारी माहेश्वरी महिला संगठन कासगंज द्वारा 10 अगस्त को हरियाली तीज उत्सव अत्यंत हर्षो उल्लास के साथ श्रीमती गंगा देवी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संगठन संस्थापिका प्रतिभा रेदड व अध्यक्ष लता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन मिनट गेम, 16 श्रृंगार व तीज क्वीन जैसे कम्पटीशन कराए गए। कार्यक्रम के मध्य स्लोगन प्रश्नोत्तरी बहुत रोमांचित रही, सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन बहुत ही सुंदर तरीके से पूनम माहेश्वरी द्वारा किया गया। वन मिनट गेम प्रीति लाहोटी द्वारा व्यवस्थित तरीके से कराया गया गया। रिचा दरक व पारूल लाहोटी द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था सराहनीय थी। कार्यक्रम में लगभग 90 महिलाओं की भागीदारी रही। स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति दरगड़, शिवांगी, रितु जाजू, तनु, सुधा जाजु, प्रीति, अनीता आदि सभी का सहयोग रहा। संस्थापक प्रतिभा रेडर द्वारा सभी को उपहार वितरित किए गए।
Latest News