सादुलपुर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा कृष्णजन्मोत्सव का आयोजन सम्पन्न
सादुलपुर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दिनांक 9/9/23 को माहेश्वरी भवन में मां यशोदा, बाबा नंद के लाल का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। भजन, नृत्य, राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां एवं छोटे-छोटे नटखट बाल गोपालों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न प्रकार के खेल इत्यादि खिलाए गए जिनमे म्यूजिकल चेयर इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जिसमे सभी बहू बेटियों ने बहुत उत्साह से अपनी भागीदारी निभाई। अध्यक्ष दुर्गा लोहिया के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन रजनी लोहिया ने बड़ी सुगमता पूर्वक किया।
Latest News