रांची में रॉयल ओक माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग 3 का आयोजन सम्पन्न

रॉयल ओक माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग 3 का आयोजन 25 अगस्त 2024 को लेजेंड्स सेवन, कांके रोड, रांची में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट का माहौल बेहद शानदार और परिवारिक था, जिसमें 56 पुरुष और 16 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों (1) बाहुबली- श्री हेमन्त चितलांगिया (2) साबू थंडर स्ट्राइकर्स - श्री आयुष साबू (3) साबू सुपर स्ट्राइकर - श्री अश्विनी साबू (विजेता) (4) बालाजी चैलेंजर्स - श्री नितेश लखोटिया (5) भाला द थाला - श्री रूपेश भाला (6) गोल्डन बैट - श्री अनमोल साबू (उप विजेता) (7) गुमला स्ट्राइकर्स - टीम गुमला (8) बिहानी सुपर किंग्स - श्री हार्दिक बिहानी ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट के विजेता साबू सुपर स्ट्राइकर्स और उप विजेता गोल्डन बैट रहे। टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक ROYALOAK (श्री शुभम साबू) थे और ट्रॉफी स्पॉन्सर श्री राजकुमार चितलांगिया एवं श्रीमती सुमन चितलांगिया थे। कार्यक्रम में रांची माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री किशन साबू और सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया, महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता साबू, सचिव श्रीमती बिमला फलोद, झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू और झारखंड-बिहार महिला समिति की सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस आयोजन की सफलता का श्रेय अंकित काबरा, हर्षित चितलांगिया, तक्ष चितलांगिया और कुशल काबरा को जाता है, जिनके नेतृत्व में यह टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ। प्लेयर सिलेक्शन की प्रक्रिया श्री सौरभ साबू और श्री पंकज साबू के मार्गदर्शन में की गई। अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमन्त चितलांगिया, अंकुर डागा, श्याम बिहानी, उत्सव मंत्री, धीरेन्द्र राठी, दीपक मारू, सौरभ साबू, पंकज साबू, आशीष भाला, गौतम राठी, प्रकाश काबरा, नितेश सारदा, मनमोहन मोहता, बसंत लखोटिया, गोवर्धन भाला, शिवशंकर साबू और कुणाल बोड़ा इस विशेष अवसर पर उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन