झारखंड बिहार प्रदेश मनाएगा कृतज्ञता सप्ताह
मनुष्य के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और मुश्किल कार्य, कृतज्ञ होना, धन्यवाद देना, शुकराना करना है। झारखंड बिहार प्रदेश इसी उद्देश्य से 25 अगस्त से 1 सितंबर तक तक कृतज्ञता सप्ताह मनाएगा। पहली कृतज्ञता हम धरती मां को अर्पित करें। बढ़ते तापमान, अत्यधिक भूस्खलन का कारण घटते पेड़ है और पौधारोपण ही, श्रेष्ठ कृतज्ञता है मां धरा को। प्रदेश सभा की कृतज्ञता सप्ताह के प्रथम दिवस पर पटना शाखा की तीनों इकाइयों के द्वारा धरती माता को अपनी कृतज्ञता स्वरूप, 192 नीम के पौधों का रोपण हुआ। बड़ा ही अदभुत और अनुकरणीय कार्यक्रम था, जिसमें सेवा भाव, संकल्प और खुशी की बारिश हुई। समाज के 1.5 वर्ष के बालक से ले के महिलाएं, युवा और वृद्ध शामिल हुए। पटना निवासी एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री आदित्य मूंदड़ा ने प्रदेश की सभी शाखाओं से इस कृतज्ञता सप्ताह कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
Latest News