कासगंज में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

दिनांक 24 अगस्त 2024 को श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजिस्टर्ड कासगंज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं श्री गौरी शंकर शारदा जूनियर हाई स्कूल कासगंज श्री रामस्वरूप बिरला चमेली देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल कासगंज एवं श्री आनंदीलाल बिरला जूनियर हाई स्कूल कासगंज का संयुक्त रूप से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तीनों शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय प्रबंधक श्री राजीव कुमार काबरा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया काबरा ने भगवान गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना की । विद्यालय के उप प्रबंधक श्री गोपाल झंवर एवं भंडारी श्री सच्चिदानंद डांगरा ने भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना की एवं श्री गौरी शंकर सारडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान राधा कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य, दीप नृत्य, राधा कृष्ण के आकर्षण भजन एवं फूलों की होली जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव कुमार काबरा ने बच्चों को अपना आशीष प्रदान करते हुए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति छाया माहेश्वरी ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन