कोयंबटूर में भारत कला संगम की बैठक का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज कोयंबटूर के संयोजन से भारत कला संगम की वार्षिक बैठक का आयोजन माहेश्वरी भवन के प्रागंण मे किया गया। भारत कला संगम, कोयंबटूर के सभी समाजो का एसोसिएशन है जिसमे कोयंबटूर स्थित विभिन्न प्रदेश के वासियो के समाजो के प्रतिनिधित्व है जैसे माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, सिंधि समाज, सिख समाज, गुजराती समाज, जयसवाल समाज, मलयाली समाज, कर्नाटक समाज, बंगाली समाज इत्यादि। सभा मे विभिन्न समाजो के कुल 50 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत ईश वंदना से हुई। सभा मे भारत कला संगम कार्यकारिणी के सदस्यो एंव विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियो ने माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी को महेश गौरव सम्मान मिलने की उपलब्धि मे सम्मानित किया। तत्पश्चात माहेश्वरी सभा की और श्रीगोपाल माहेश्वरी एवं श्री संतोष मूंदड़ा ने भारत कला संगम कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यो का सम्मान किया। सभा का संचालन श्रीमती प्रिति भट्टड़ ने करते हुए श्रीगोपाल माहेश्वरी का जीवन परिचय दिया। माहेश्वरी सभा के सचिव श्री संतोष मूंदडा ने सभी का धन्यवाद दिया। माहेश्वरी समाज की ओर से सभा में श्री गोपाल भुराडिया, अनिल लटोरिया, गोविंद मण्डोवरा, नीतु मण्डोवरा, मनोज गग्गड, संगीता गग्गड आदि ने भाग लिया। सभा के अंत मे सभी आगंतुको ने माहेश्वरी सभा की मेजबानी मे आयोजित भोजन का आनंद लिया।
Latest News