श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल (रजि.) कासगंज द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया
श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल (रजि.) कासगंज के द्वारा श्री गौरीशंकर शारदा जूनियर हाई स्कूल कासगंज में १5 अगस्त 2024 के उपलक्ष में 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शरद कुमार माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि श्री ऋषभ धूपढ, माननीय मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद काबरा, श्री गोपाल झंवर तथा अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। मंच संचालन श्री मनोज कुमार गुप्ता ने किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में श्री रामस्वरूप बिरला चमेली देवी विद्यालय में डिजिटल क्लास का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के सौंदर्य करण के लिए शरद माहेश्वरी ने 51000/-, राजकुमार माहेश्वरी ने 25000/-, चेतन माहेश्वरी ने 21000/-, रमा मुछाल (भीलवाड़ा) ने 22000/-, प्रतिभा गुप्ता ने 2100/- की सहयोग राशि प्रदान की। विद्यालय प्रबंधक राजीव काबरा द्वारा सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया गया।
Latest News