माहेश्वरी महिला मंडल, श्रीबालाजी द्वारा वन भोज कार्यक्रम आयोजित

श्रीबालाजी (नागौर) में माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में 57 सदस्यों के साथ माहेश्वरी महिला मंडल की स्थापना हुई। महिलाओं ने समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण रक्षा की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। तदुपरांत 9 अगस्त को माहेश्वरी युवा संगठन की सहायता से वनभोज का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 100 से अधिक महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम बहुत सफल रहा और सबने यह स्वीकार किया कि सामाजिक एकता और आपसी मेल मिलाप की ओर यह बहुत अच्छा कदम है। ऐसा आयोजन गांव में पहली बार हुआ। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मंडल को आशीर्वाद और शुभ कामनाएं दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन