माहेश्वरी भवन रतनगढ़ में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

माहेश्वरी भवन रतनगढ़ में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्याम सुंदर सोनी द्वारा जय हिन्द के उदघोष के साथ ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी लढ़ा द्वारा देशभक्ति कविता का वाचन किया गया उसके बाद महिला मंडल द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। बच्चो द्वारा महिला मंडल के साथ मिलकर आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झांकी हिंदुस्तान की जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत गानो पर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का समापन माहेश्वरी सभा के समस्त सदस्यों के द्वारा जय भारत के नारे के साथ किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा अध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, ट्रस्टी नरेंद्र झंवर, रतनगढ़ तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू, रामावतार चांडक, श्याम सुंदर सोनी, अनरव जाजू, योगेश लढ़ा, मंजू लढ़ा, जयश्री जाजू, सुनीता झंवर, कृष्णा जाजू, सरिता चांडक, रूपाली लढ़ा, मंजू पेड़ीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन