महिला संगठन उझानी ने हर्षोल्लास से मनाया तीज पर्व
सावन के पवित्र महीने में माहेश्वरी महिला संगठन उझानी की बहनों द्वारा तीज पर्व के पावन अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां पार्वती और भगवान भोलेशंकर के चित्र पर दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष संगीता माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन महासचिव शिल्पी माहेश्वरी, सचिव शैली माहेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन तनु माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिलाओं द्वारा अनेक गेम खेले गए साथ ही कुछ तीज पर्व को लेकर महिलाओं से छोटे छोटे प्रश्न पूछे गए। विजेता महिलाओं को संगीता शिल्पी शैली माहेश्वरी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। तीज क्वीन का पुरस्कार लक्ष्मी माहेश्वरी द्वारा जीता गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं द्वारा केक काटकर समापन किया गया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बच्चों और महिलाओं द्वारा किया गया मनमोहक नृत्य रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर मस्ती में झूमकर और झूला झूलकर समा बांध दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाएं सावन के गीतों पर झूमे अंत में सभी ने जलपान ग्रहण किया। कार्यक्रम में सलोनी माहेश्वरी, अमिता माहेश्वरी, श्वेता माहेश्वरी, ऊषा माहेश्वरी, प्रिया माहेश्वरी, अर्चना माहेश्वरी सहित माहेश्वरी समाज की समस्त महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम की व्यवस्था माहेश्वरी समाज उझानी के अध्यक्ष शिवकिशोर माहेश्वरी टॉमसन के निर्देशन में किया गया।
Latest News