अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा 30वें सत्र की चतुर्थ कार्यसमिति की बैठक आयोजित
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा 30वें सत्र की चतुर्थ कार्यसमिति की बैठक दिनांक 10 एवं 11 अगस्त, 2024 को महेश विहार, मदनगंज-किशनगढ़ में मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था के आतिथ्य में आयोजित की गई। 30 वें सत्र की कार्यसमिति बैठक में लिये गये कुछ निर्णय इस प्रकार हैं -
श्री बांगड माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी
(1) जरूरत मंद परिवार को चिकित्सा सहायता के लिए आय सीमा 3 लाख के स्थान पर 4 लाख की गई। ऐसे फार्म पर जिलाध्यक्ष/प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा आवश्यक की गई।
(2) कैंसर के रोगियों को 2 वर्ष बाद सहायता के स्थान पर अब 1 वर्ष बाद पुन: फार्म भरने पर सहायता दी जाएगी।
(3) रक्तदान शिविर आयोजन करने वाले किसी भी माहेश्वरी संगठन को सोसाइटी के बैनर को लगाने पर प्रति यूनिट 100/- की जगह 150/- का सहयोग दिया जाएगा। ऐसे संगठन पहले जिलासभा/प्रदेशसभा के माध्यम से सोसाइटी को आवेदन करेंगे।
(4) कैंसर रोकथाम के टीकाकरण शिविर आयोजन करने, जो 6 लाख की आय वाले परिवार की लड़कियों को टीकाकरण आयोजन में टीके की सम्पूर्ण राशि का सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बद्रीलाल सोनी माहेश्वरी शिक्षा सहयोग केन्द्र
(1) कक्षा 11 तथा 12 के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु हर वर्ष आवेदन 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं।
(2) सीए फाइनल तथा आईपीसीसी में वास्तविक व्यय तथा निर्धारित राशि जो भी दोनो में से कम होगा, का भुगतान किया जाएगा।
(3) बीटेक में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को 15000/- की जगह 25000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
(4) पूर्व में ऋण प्राप्त कर अध्ययन करने हेतु भारत के टॉप 30 विश्वविद्यालय तथा शेष विश्वविद्यालय में निर्धारित छात्र वृत्ति दी जाती थी, इनमे भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) को शामिल कर लिया है। विदेशो में चयनित 30 विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों को 25 लाख तक के बैंक ऋण पर ब्याज का अनुदान दिया जाएगा।
(5) आईआईएम करने वाले के अतिरिक्त अन्य संस्था से एमबीए करने वाले छात्र को 10000 की जगह 15000 की छात्रवृत्ति स्वीकार की जा सकेगी।
(6) प्रशासनिक सेवा के साथ साथ अब न्यायिक सेवाओं के विद्यार्थी भी प्रशासनिक सेवाओं के समकक्ष छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे।
श्री कृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट
(1) विधवा बहन के 25 वर्ष तक का विद्यार्थी पुत्र होने व आय अर्जितकर्ता नहीं होने पर ऐसे आवेदन भी स्वीकार किए जायेंगे।
(2) यदि पति अपंग है और आय अर्जित नहीं कर पा रहा है तो चिकित्सा प्रमाणपत्र व जिलाध्यक्ष /प्रदेशाध्यक्ष अनुशंसा पत्र होने पर सहायता स्वीकार की जाएगी।
(3) अब नवम्बर 2024 से बहनों को 2500/- के स्थान पर नवम्बर से 3000/- रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 2000/ प्रतिमाह राधाकृष्ण दमानी ट्रस्ट से दी जा सकेगी। इस प्रकार कुल पेन्शन 5000/- प्रतिमाह तक दी जा सकेगी।
महासभा अब किसी नए ट्रस्ट की अनुशंसा नहीं करेगी लेकिन जो जिला/प्रदेश/अंचल/सम्पूर्ण देश के लिए नए ट्रस्ट/छात्रावास महासभा की अहर्ताओं की पूर्ति करेगा, उनको सहायक ट्रस्ट की मान्यता देगा और नियमानुसार महासभा में स्थान भी देगा। जो जिला/प्रदेश महासभा की योजनानुसार कार्य करने पर असक्षम होगा, उन पर आगामी बैठकों में खुलकर चर्चा होगी और कार्यवाही की जायेगी।
Latest News