रांची में रॉयल ओक माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग 3 के प्लेयर सिलेक्शन का आयोजन
माहेश्वरी युवा संगठन रांची के द्वारा रॉयल ओक माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग 3 के प्लेयर सिलेक्शन का आयोजन माहेश्वरी भवन में 12/08/24 को हुआ। रॉयल ओक (श्री शुभम साबू) मुख्य प्रायोजक है। ट्रॉफी स्पांसर श्री राजकुमार एवं श्रीमती सुमन चितलांगिया है। टूर्नामेंट में 8 टीमों में कुल 56 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ी है। इस प्रतियोगिता में बाहुबली - श्री हेमन्त चितलांगिया (मालिक), साबू थंडर स्ट्राइकर्स - श्री आयुष साबू (मालिक), साबू सुपर स्ट्राइकर -श्री अश्विनी साबू (मालिक), बालाजी चैलेंजर्स - श्री नितेश लखोटिया (मालिक), भाला द थाला - श्री रूपेश भाला (मालिक), गोलेडन बैट -श्री अनमोल साबू (मालिक), गुमला स्ट्राइकर्स-टीम गुमला (मालिक), बिहानी सुपर किंग्स- श्री हार्दिक बिहानी (मालिक) टीमें भाग ले रही है। अंकित काबरा, कुशल काबरा, तक्ष एवं हर्षित चितलांगिया के नेतृत्व में टूर्नामेंट का आयोजन 25/08/24 रविवार को लेजेंड्स सेवन कांके रोड में होगा। प्लेयर सिलेक्शन का कार्य श्री सौरभ साबू एवं श्री पंकज साबू के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमन्त चितलंगिया, सौरभ साबू, पंकज साबू, अंकुर डागा, श्याम बिहानी, उत्सव मंत्री, धीरेन्द्र राठी, कुणाल बोड़ा उपस्थित थे।
Latest News