श्री जलगाव माहेश्वरी विवाह सहयोग समिति द्वारा ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न
श्री जलगाव माहेश्वरी विवाह सहयोग समिति की ओर से दिनांक 10 एवं 11 अगस्त 2024 को माहेश्वरी समाज के विवाहोच्छुक युवक-युवतीयों का ऑनलाइन 30वां परिचय सम्मेलन महेश प्रगति मंडल, जलगाव में आयोजित किया गया। 10 अगस्त को शाम 5 बजे अतिथियों के करकमलो द्वारा दीप-प्रज्वलन एवं महेश पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने जोधपुर से किया। सम्मेलन के प्रमुख अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवक संगठन के अध्यक्ष शरद सोनी एवं मालपाणी ग्रुप, संगमनेर के मनीष मालपाणी ऑनलाइन उपस्थित थे। मंच पर अध्यक्ष मनीष झंवर, सचिव डॉ.जगदीश लढ्ढा, प्रकल्प प्रमुख प्रा.संजय दहाड, उपाध्यक्ष प्रमोद झंवर, सहसचिव तेजस देपुरा, सहकोषाध्यक्ष वासुदेव बेहेडे, सहप्रकल्प प्रमुख माणकचंद झवर, दीपक कासट, विशाल मंत्री उपस्थित थे।
महेश वंदना सौ. मनीषा झंवर, सौ. सायली झंवर, वैष्णवी झंवर ने गाई। सूत्रसंचालन रमण लाहोटी, वैष्णवी झंवर, निधि भट्टड़, जगदीश जाखेटे ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना सचिव डॉ.जगदीश लढ्ढा ने की। अध्यक्षीय भाषण में मनीष झंवर ने ऑनलाइन परिचय सम्मेलन की विशेषताएं बताइए। प्रा.संजय दहाड सर ने सुयोग्य जीवनसाथी का चयन इस विषय पर मार्गदर्शन किया। मालपाणी ग्रुप, संगमनेर के मनीष मालपाणी ने ऑनलाइन मार्गदर्शन किया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवक संगठन के अध्यक्ष शरद सोनी ने नागपुर से ऑनलाइन उद्बोधन किया। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने जोधपुर से ऑनलाइन उद्बोधन किया। आभार प्रदर्शन तेजस देपुरा ने किया।
परिचय संमेलन के बाद में दो महिने तक Maheshwari Vivah Sahyog App का बिना मूल्य उपयोग करकर सुयोग्य जीवन साथी का चयन कर सकते हैं। परिचय सम्मेलन में गिरीश झंवर, विवेकानंद सोनी, योगेश कलंत्री, सुभाष मु.जाखेटे, दीपक लढ्ढा, सुरजमल सोमाणी, हर्षल जाखेटे, एड.राहुल झंवर, मधुर झंवर, विजय झंवर, विनोद मूंदडा, कैलाश लाठी, प्रदीप मणियार, राधेश्याम बजाज, रुपेश झंवर, सुनील कासट, सुभाष जाखेटे, अजय दहाड, अभिजीत झंवर, अभय बियाणी, अनुप जाजू, एड. राजेंद्र माहेश्वरी, योगेश मंडोरा, चेतन दहाड, पंकज कासट, विनय काबरा, आनंद हेडा, कमला जाखेटे, वासंती बेहेडे, उर्मिला झंवर, महेश मंडोरा, शिवनारायण तोषणीवाल, नरेंद्र काबरा, निखिल झंवर, राधेश्याम सोमाणी, कैलास मूंदडा, अशोक लढ्ढा, प्रशांत बियाणे, आशा जाखेटे, भारती झंवर, विजया जाखेटे, अर्चना नवाल, अश्विनी देपुरा, मनीषा बेहेडे, सपना दहाड, निधी भट्टड, विना सोमाणी, राखी बेहेडे, शितल कासट, पुनम बियाणी, रश्मि जाखेटे, जया झंवर एवं बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। परिचय सम्मेलन में 130 युवतियां एवं 400 युवको ने सहभाग लिया।
Latest News