माहेश्वरी महिला समिति कासगंज द्वारा तीजोत्सव मनाया गया
माहेश्वरी महिला समिति कासगंज द्वारा दिनांक 7/8/24 को मासिक बैठक का आयोजन कर तीजोत्सव मनाया गया। सभी बहनों ने बहुत उत्साह व उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। तीज हाऊजी व उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। बहनों ने झुले का भी आनन्द लिया। अध्यक्षा अलका माहेश्वरी ने बताया कि जब माता पार्वती शिव को वर के रूप में प्राप्त करने के लिये तपस्या कर रही थी तब श्रावण शुक्ल तृतीय को ही भगवान भोलेनाथ ने उन्हें वरदान दिया कि वह पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करेंगे। भगवान शंकर और माता पार्वती के पुर्नमिलन के उपलक्ष्य में ही तीज पर्व मनाया जाता है। बहनें मां गौरा की पूजा करके अपने सौभाग्य और परिवार की खुशहाली मांगती है। कार्यक्रम में दीप्ति बिडला, सोनल धूपड़, अंजली जाजू, लता गुप्ता, सोमवती जाखेटिया, बीना धूपड़, अर्चना मालपानी, संगीता झंवर, मुन्नी झंवर, राधा काबरा, मीना बिड़ला आदि मौजूद रहे।
Latest News