रांची, जमशेदपुर एवं चाईबासा शाखा के वरिष्ठ सदस्यों की संयुक्त चौपाल सम्पन्न


रांची, जमशेदपुर एवं चाईबासा शाखा के वरिष्ठ सदस्यों की संयुक्त चौपाल ने स्वयंभू शिवलिंग जयदा बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। रांची माहेश्वरी समाज अपने बुजुर्ग लोगों के लिए चौपाल मंच के अंतर्गत कई कल्याणकारी योजनाएं चलाता है। बुजुर्ग लोगों के एकाकी जीवन में नई ऊर्जा के संचरण के लिए प्रत्येक महीने उनके मिलन का कार्यक्रम होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम किए जाते हैं। पिछले 27 महीनों से निरंतर चल रहे इस चौपाल के कार्यक्रम की 27वीं कड़ी में 4 अगस्त को रांची चौपाल के आतिथ्य में जमशेदपुर चौपाल एवं चाईबासा चौपाल के 122 वरिष्ठ सदस्यों ने संयुक्त रूप से रांची से करीबन 100 किलोमीटर दूर स्थित अति प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग जयदा बूढ़ा महादेव मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना के पश्चात सामूहिक आरती की। सावन के विशेष अवसर पर महादेव की पूजा अर्चना करने के बाद सभी लोगों ने वन भोज का आनंद उठाया। इसके बाद संयुक्त चौपाल में सभी सदस्यों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया तथा वरिष्ठ सदस्यों के लिए चौपाल की क्या जरूरत है इस पर चर्चा की। अंत में अल्पाहार एवं चाय के साथ सभी सदस्यों ने खुशी पूर्वक एक दूसरे को विदाई देते हुए अपनी-अपनी जगह के लिए प्रस्थान किया तथा भविष्य में पुणे इस तरह की संयुक्त चौपाल के आयोजन के लिए आश्वासन दिया। यूं तो कई स्थानीय शाखाओं के द्वारा अपने स्तर पर अपने वरिष्ठ सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता है। परंतु प्रथम बार रांची चौपाल के अतिथ्य में दो अन्य शाखों के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया और इसे एक महाचौपाल का रूप दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन