कोलकात्ता में 30वा महारुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न
मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में 30वा महारुद्राभिषेक का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन अमृत हाल में दिनांक 28 जुलाई 2024 रविवार को प्रात: 11:30 बजे से आयोजित किया गया। इस 30 वे महारुद्राभिषेक में 69 जोड़ों ने भाग लिया। पंडित श्री शिवनारायण जी किराडू के सानिध्य में महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेंद्र बागड़ी एवं भवानी मोहता ने पंडित किराडू जी को माल्यार्पण किया एवं सुधा भैया, राजकुमारी बाहेती, राखी मूंधडा ने अंग वस्त्र पहनकर महाराजजी का स्वागत किया। मुख्य जजमान श्री शशिकांत सुमन राठी का भी स्वागत किया गया। हाल में उपस्थित सभी भक्तजनों का स्वागत महिला अध्यक्षा पुष्पा मूंदड़ा एवं पूर्व अध्यक्षा सुशीला बागड़ी ने किया। महासभा के अनेक पदाधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बने पदाधिकारी में श्री राजकुमार कालिया महासभा कोषाध्यक्ष, श्री रमेश तापडिय़ा काठमांडू पूर्व युवा अध्यक्ष, श्री छत्रमल धुत संयुक्त सचिव पूर्वांचल, श्री नंदू लखोटिया, श्री श्याम राठी कार्यसमिति सदस्य एवं शोभा सादानी पूर्व अध्यक्षा महासभा महिला मोजुदगी थी। प्रदेश से श्री विनोद जाजु अध्यक्ष, संपत मंधाना मंत्री, दिनेश पेड़ीवाल, भंवर राठी, नंद लढ्ढा प्रदेश महिला अध्यक्षा मंजू पेड़ीवाल, पूर्व अध्यक्षा निर्मला मल, मंत्राणी कुसुम मूंधड़ा, प्रदेश युवा अध्यक्ष के.जी. मंधाना, युवा सचिव मुकुंद सोमानी, अश्विन लखोटिया, अनुराग जाजू एवं दसों अंचल के सभा महिला एवं युवा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन में हिस्सा लिया। आए हुए सभी समाजबंधु का स्वागत सभा के अध्यक्ष श्याम बागड़ी, मंत्री बजरंग मूंधड़ा महिला अध्यक्षा पुष्पा मूंधडा, मंत्राणी विजयश्री मूंधड़ा, युवा अध्यक्ष कमल गट्टानी एवं देव मूंधड़ा ने किया। तीनों संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने इसमें आगे आकर कर हिस्सा लिया। आगामी 11 अगस्त 2024 को बांधाघाट नया मंदिर से भूतनाथ तक के लिए पैदल कावड़ यात्रा जो कि हर साल होती है होने जा रही है।
Latest News