डेगाना में झूलोत्सव का आयोजन सम्पन्न
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Tue, 12-Sep-2023 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाकर झूलोत्सव का समापन हुआ। मंदिर के बैधनाथ करवा ने बताया कि सावन मास के 21 दिनों तक चलने वाले झूलोत्सव में ठाकुर जी की नयनाभिराम झांकी सजाकर झूलों में बिठाकर झूला झुलाया गया। हरियाली तीज से जन्माष्टमी तक चलने वाले में झूलोत्सव में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर जी की नयना भीराम झांकी सजाई गई। भक्तो ने ठाकुर जी को झूला झुलाने का लाभ उठाया। झूलोत्सव का कृष्ण जन्मोत्सव मनाकर समापन हुआ। इस मौके पर सुमित्रा सारडा, किरण सोनी, भगवती सारडा, कृष्णा करवा, शीतल करवा, श्रीकांता सोनी, ललिता हेडा, निर्मला करवा, हरिमनोहर सोनी, सुनील तोषनीवाल, प्रवीण चोरडिया, मनीष भंडारी सहित भक्तगण मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

