रायपुर में सावन का उल्लास पिकनिक का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर रायपुर द्वारा सावन का उल्लास पिकनिक का आयोजन दिनांक 1 अगस्त 2024 को किया गया। इसमें बस द्वारा करीब 40 से 50 महिलाये पिकनिक के लिए रिजॉर्ट पहुंची। सभी ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वहां पर मस्ती किए। इस कार्यक्रम में मध्यांचल सहप्रभारी श्रीमती प्रतिभा नत्थानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा भट्टड़, अध्यक्ष श्रीमती प्रगति कोठारी, सचिव श्रीमती कल्पना राठी, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीता लखोटिया, श्रीमती संगीता चांडक, श्रीमती मधुलिका नत्थानी, श्रीमती रमा मल, श्रीमती शशि मोहता, श्रीमती शशि काबरा, श्रीमती ज्योति सारडा, श्रीमती भावना मर्दा, श्रीमती शशि बंग और इनके अतिरिक्त करीब 40 से 45 अन्य माहेश्वरी समाज की महिलाओ ने पिकनिक का आनंद लिया। नीलिमा लढ्ढा ने बताया कि सभी महिलाओं ने रेन डांस का मजा लिया साथ ही पूल में भी खूब इंजॉय किया और हाउजी गेम का खूब मजा लिया। सावन पर शिव पार्वती पर आधारित गेम भी खेला गया, फिर उसके बाद सभी ने तंबोला खेला गया। सभी ने पिकनिक का बहुत आनन्द लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन