माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था नांदेड़ के पंचवार्षिक चुनाव संपन्न
नांदेड़ माहेश्वरी समाज की धरोहर के रूप में पहचान बना चुकी श्री हरिकिशनजी बजाज मेमोरियल माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था नांदेड़ के कार्यकारी मंडल के चुनाव हाल ही में संपन्न हुए। जिसमे बहुसंख्य सदस्यों ने वर्तमान संचालक मंडल पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री गोपाललाल लोया के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाई। जिसमें सर्वश्री गोपाललाल लोया, प्रो. किशनप्रसाद दरक (मिशन आइएएस 100 के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), हरिदास भट्टड, रामप्रसाद मूंदड़ा, डॉ. शोभा तोषनीवाल, जगदीश बियानी, ओमप्रकाश इन्नानी, रमेश डागा, परमानंद तोषनीवाल, एड. दीपा बियानी तथा दुर्गाप्रसाद तोषनीवाल विजयी हुए। नांदेड़ जिलास्थित माहेश्वरी समाज के जरूरतमंद बालकों को पढ़ाई हेतु आर्थिक सहयोग, छात्रवृत्तियां, समाज की शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों में निशुल्क शिक्षा, प्रज्ञावान बालकों को स्वर्णपदक, रजत पदक, खेलरत्न पुरस्कार आदि के साथ ही विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य वर्षों से सफलता के साथ कर रही है। चुनाव अधिकारी के नाते सी. ए. श्री गोविंद मूंदड़ा और उनके सहयोगी के नाते सी.ए. अतुल धूत, संतोष मानधने, महेश तोषणीवाल, एड. अशोक भूतड़ा, कृष्णा सारडा ने निस्पृह भाव से कार्य किया। चुनाव के उपरांत संपन्न प्रथम कार्यकारी मंडल बैठक में संस्था के अध्यक्ष के नाते गोपाललाल लोया, सक्रेटरी प्रो. किशनप्रसाद दरक, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश इन्नानी, कोषाध्यक्ष रमेश डागा, सह कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद तोषनीवाल और ज्वाइंट सेक्रेटरी के नाते एड. दीपा बियानी का चयन किया गया। संस्था नियमावली के अनुसार श्री सुरेश भराड़ीया, डॉ. उर्मिला बिरला (धूत), एड. अशोक भूतड़ा, एड. आनंद बंग और आनंद गग्गड को नूतन कार्यकारी मंडल में स्वीकृत सदस्य के नाते अवसर प्रदान किया गया है।
Latest News