रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न


रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का हर माह लगने वाला 17 वा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर प्रभारी नरेंद झंवर ने बताया कि शिविर में 69 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 32 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे पत्रकार संघ के अध्यक्ष नवरत्न प्रजापत, वरिष्ठ पत्रकार पवन माटोलिया, नारायण प्रसाद माटोलिया, डॉ. सोनल अग्रवाल, रामोतार चाण्डक ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के एडवोकेट रजनीकांत सोनी, महेश जाजू, नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन