लोहार्गल धाम में भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति स्थल लोहार्गल धाम में भवन परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। भव्य मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाएं तथा माहेश्वरी समाज की समस्त "कुलदेवीयों" के स्वरूप की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। मंदिर संपूर्ण मार्बल में बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मंदिर का निर्माण 104 फीट × 72 फीट में किया जा रहा है। मंदिर निर्माण समिति के संयोजक श्री नारायण जी मालपानी व युवा संगठन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या एवं पूर्वोत्तर राज. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सचिव श्री राजकुमार जी धूत लोहार्गल पहुंचकर मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को देखा व मंदिर बनाने वाले सोनपुर जी से चर्चा कर मंदिर के आगे के कार्य की रूपरेखा बनाई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन