सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर द्वारा तीज का सिंजारा आयोजित

दिनांक 26/08/23 को सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर के अंतर्गत तीज पर्व के सिंजारे का आयोजन बड़ी धूमधाम और उत्साह से माहेश्वरी भवन कोयंबटूर में मनाया गया। कार्यक्रम मे माहेश्वरी समाज की लगभग 50 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम मे आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगताओं भाग लिया और साथ मे स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। 'सावन तीज-क्वीन' प्रतियोगिता में श्रीमती रूचि बागड़ी (25 से 40 आयु वर्ग), श्रीमती भावना साबु (40 से 60 आयु वर्ग) और श्रीमती चंदा सोमानी (60+ आयु वर्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की मेजबानी मंडल की सदस्या सीता काकाणी, विमला सोनी, तारा भट्टड़, उर्मिला काकाणी, सुनीता भट्टड़ और शिल्पा भट्टड़ द्वारा की गई। यह जानकारी मनोज गग्गड़, कोयंबटूर ने प्रदान की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन