तापडिय़ा विकास परिषद, कोलकाता द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
तापडिय़ा विकास परिषद, कोलकाता द्वारा अपनी सामाजिक व स्वच्छ पर्यावरण के दायित्व का निर्वहन करते हुए दिनांक14, जुलाई 2024 को हावड़ा के रानीहाटी फाउंड्री पार्क मे लगभग 300 नीम व अशोक वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक श्री भीकम चंद तापडिय़ा व अध्यक्ष श्री सतीश तापडिय़ा के सानिध्य मे उनके कर कमलो द्वारा वृक्षों को रोपित किया गया। तत्पश्चात संस्था के उपस्थित सदस्य श्री कृष्ण मुरारी, देवकिशन, जयप्रकाश, नरेंद्र, अरविंद, नवीन, मनोज, रमेश, सुशील, अभिषेक एवं महिलाओं मे मधु, जया, सोहनी, सुलोचना ने अशोक, नीम आदि पौधों को रोपित करके पर्यावरण के समर्थन मे सराहनीय कार्य किया। आयोजन मे श्री तिनकोडि दत्ता साहब तथा उनकी टीम की उपस्थिति उत्साहित करने योग्य थी। फाउंड्री एसोसिएशन के सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग रहा तथा भविष्य मे इन पेड़ों की देख रेख करने का भी आस्वासन दिया।
Latest News