साहित्यकार सुभाष चंद महेश, हापुड़ हुए सम्मानित
डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार संगठन हापुड़ की 15 वी वर्षगांठ तथा धरती की गोद साप्ताहिक समाचार पत्र की गोल्डन जुबली समारोह 19 जुलाई को रेलवे रोड, दी नाइट होटल हापुड़ में आयोजित हुई। इस अवसर पर हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद महेश को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। श्री महेश ने समाज की चेतना पर आठ पुस्तक लिखी हैं और सैकड़ो सामाजिक लेख राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। इस अवसर पर डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार संस्था के संयोजक व धरती की गोद पत्रिका के प्रधान संपादक श्री सत्य प्रकाश गर्ग ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके नए कर्तव्य का बोध कराना वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। रिटायर होने के बाद व्यक्ति को लगने लगता है कि मैं अब बूढ़ा हो गया हूं अब कमाई भी अब कम हो गई और वह अकारण ही परिवार में अपने को उपेक्षित समझने लगता है इसी से वह परेशान रहने लगता है, जो ठीक नहीं। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, अनिल स्वामी, प्रमोद गर्ग, मंगल सैन, रामासरे गोयल, मूलचंद गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ो जन उपस्थित थे।
Latest News