श्री अनिरुद्ध डागा ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

श्री अनिरुद्ध सुपुत्र श्री आनंदजी डागा ने फुजैरा (यूएई) में आयोजित प्रतिष्ठित 64वें विश्व शतरंज कंपोजिशन कांग्रेस (डब्ल्यूएफसीसी) और 45वें विश्व शतरंज सॉल्विंग चैम्पियनशिप (डब्ल्यूसीएससी) टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस टूर्नामेंट में कुल 45 देशों के 402 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  अनिरुद्ध डागा सबसे कम उम्र के भारतीय प्रतियोगी थे। उन्हें अन्य पुरस्कारों के साथ-साथ क्विक कंपोजिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक मिला। वे मूलत: बीकानेर निवासी हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन