माहेश्वरी समाज अलीगढ के मेधावियों और बुजुर्गों का किया सम्मान

दि माहेश्वरी समाज अलीगढ का स्थापना दिवस सासनीगेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। यहाँ पर मेधावियों से लेकर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे छात्रों को लड्डू दिए गए। इसके बाद 30 शिक्षकों और 9 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शाम पांच बजे महेश वंदना हुई। मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्ता राजा व एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 10 से 15 वर्ष के बालक और बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समाज के 80 वर्ष से बड़े बुजुर्गों और बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
 
 

दि माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामकुमार सादानी ने बताया कि 5 सितंबर 1945 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रेरणा से माहेश्वरी समाज के लोगों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया गया। मंत्री तोताराम विद्यार्थी ने दि माहेश्वरी समाज संगठन की स्थापना की। इसके बैनर तले श्री महेश्वर इंटर कॉलेज सासनीगेट, श्री महेश्वर गल्र्स इंटर कॉलेज, मदारगेट और श्री महेश्वर मांटेसरी बाल मंदिर, मदारगेट शिक्षण संस्था शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई कठिनाइयां भी आई, लेकिन शिक्षण संस्थाएं अनवरत चलती रहीं। उसी की स्मृति को याद करते हुए पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम किए गए।
अध्यक्षता दि माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामकुमार सादानी ने की। संचालन योगेश माहेश्वरी और सविता माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रघुवंश राठी, विनीत केला, राकेश मोहता, आदर्श डांगरा, संजीव गोदानी, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी, प्रबंधक मुकेश बिहारी भट्टर, लक्ष्मी नारायन माहेश्वरी, मनीष चांडक आदि की अहम भूमिका रही। इस मौके पर माहेश्वरी समाज के लोग मौजूद रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन